Salbutamol 2mg tablet की जानकारी
Salbutamol 2mg tablet एक अनुकम्पी अनुकारी सम (Sympathomimetic) साँस नली विस्फारक दवाई है जो साँस नली में उपस्थित बीटा 2 ग्राही अंगों को उत्तेजित करती है जिससे साँस नली की मांसपेशियाँ शिथिल हो जाती हैं और हमें सांस लेने में आराम मिलता है।

Salbutamol 2mg tablet के लाभ व् उपयोग करने का तरीका
Salbutamol 2mg टैबलेट डॉक्टर के पर्चे पर मिलने वाली दवा है जो हमें मेडिकल स्टोर पर मिलती है यह दवा वायु नलिकाओं की मांसपेशियों को ढीला करती है जिससे सांस की नालियां चौड़ी हो जाती हैं और सांस लेना आसान हो जाता है।
इसका उपयोग मुख्य रूप से दमा, सीओपीडी के इलाज के लिए किया जाता है इसका उपयोग और भी बहुत सारी बिमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
- अस्थमा (Asthma)
- साँस फूलना (Breathlessness)
- घरघराहट (Wheezing)
- COPD
Salbutamol 2mg tablet की खुराक – Dose
Salbutamol 2mg टैबलेट की खुराक मरीज की उम्र, लिंग और उसके स्वास्थ्य संबंधी पिछली समस्याओं पर निर्भर करती है यह कितनी मात्रा में देनी है यह इस पर निर्भर करता है की मरीज की मूल समस्या क्या है।
यह अधिकतर मामलों में दी जाने वाली Salbutamol 2mg टैबलेट की खुराक है यह खुराक रोगी की उम्र, लिंग व् वजन और स्वास्थ्य की पिछली जानकारी के बाद ही निर्धारित की जाती है।
Salbutamol 2mg tablet के दुष्प्रभाव – Side effects
Salbutamol 2mg टैबलेट के कुछ दुष्प्रभाव भी होते हैं हाथ कांपना और सर दर्द जैसे साइड इफ़ेक्ट होते हैं इनके अलावा और भी दुष्प्रभाव हैं जिनके बारे आगे बताया गया है। ये साइड इफ़ेक्ट ज्यादा लम्बे समय तक नहीं रहते और इलाज पूरा होने पर अपने आप ठीक भी हो जाते हैं अगर ये दुष्प्रभाव ज्यादा लम्बे समय तक बने रहते हैं या बिगड़ जाते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें।
- त्वचा पर चकत्ते (Skin rashes)
- सूजन (Swelling)
- सांस लेने में तकलीफ (Difficulty Breathing)
- सर दर्द (Headache)
- चिंता (Worry)
- गले में खराश (Sore throat)
Salbutamol 2mg tablet से जुडी चेतावनी – Warning
गर्भवती महिलाओं पर Salbutamol 2mg tablet का प्रभाव गंभीर होता है और जो महिलाएं बच्चों को स्तनपान कराती हैं उन पर इसका प्रभाव कैसा है और लिवर ,किडनी और ह्रदय पर इसके प्रभाव के बारे में नीचे बताया गया है।
- क्या salbutamol 2mg टैबलेट गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है ?
- salbutamol गर्भवती महिलाओं पर बुरा असर दिखा सकती है इसलिए इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के न करें अपनी इच्छा से लेना हानिकारक हो सकता है।
- क्या Salbutamol 2mg टैबलेट स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए नुकसानदायक तो नहीं ?
- स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए Salbutamol 2mg टैबलेट नुकसानदायक होती है इसलिए आप इसे डॉक्टर की सलाह से लेना उचित समझें।
- क्या Salbutamol 2mg tablet का सेवन करने के बाद वाहन चला सकते हैं ?
- salbutamol tablet लेने के बाद आप वाहन चला सकते हैं।
- किडनी पर Salbutamol 2mg का क्या असर पड़ता है ?
- किडनी पर salbutamol का कोई गलत असर नहीं होता है।
- लिवर पर Salbutamol 2mg का क्या असर होता है ?
- लिवर पर salbutamol का गंभीर असर हो सकता है अगर आपको ऐसा कुछ महसूस हो तो दवा को लेना बंद कर दें और इस बारे में डॉक्टर से सलाह लें।
- Salbutamol 2mg tablet हृदय पर कैसा असर करती है ?
- salbutamol ह्रदय पर विपरीत असर कर सकती है इसलिए आप इसे डॉक्टर की सलाह से लेना उचित समझें।
- क्या salbutamol tablet को alcohol (शराब) के साथ ले सकते हैं ?
- Alcohol के साथ salbutamol लेने से चक्कर, दिल की धड़कन का बढ़ना जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं इसलिए शराब से बचना बेहतर है।
Salbutamol 2mg tablet का कुछ दवाओं के साथ नकारात्मक प्रभाव
कुछ ऐसी दवायें भी जिनके साथ salbutamol 2mg लेने से आपकी हालत और भी बिगड़ सकती है इन दवाओं की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है।
- Atenolol
- Salmeterol
- Fluticasone
- propranolol
- Aspirin Cyanocobalamin
- Aspirin (ASA)
- Ketoconazole
- Mifepristone
- Amitriptyline
- Azithromycin
- Fluticasone
- Salmeterol
Salbutamol 2mg tablet कौन-कौन सी बीमारी में नहीं लेना चाहिए
अगर आपको नीचे दी गयी बीमारियों में से कोई भी बीमारी है तो आप salbutamol 2mg नहीं ले सकते क्योंकि इससे आपकी हालत और भी बिगड़ सकती है अगर आपके डॉक्टर उचित समझें तो आप इन बिमारियों से ग्रस्त होने के बाबजूद भी salbutamol 2mg ले सकते हैं।
- दिल की बीमारी (Heart disease)
- हाई BP (High Blood pressure)
- थॉयरॉइड (Thyroid)
- डायबिटीज (Diabetes)