Moxifloxacin tablet की जानकारी
Moxifloxacin tablet एक नवीनतम प्रबल जीवाणुनाशक (Strong bactericidal) दवाई है। इसका कार्य क्षेत्र बहुत विस्तृत है। यह उन जीवाणुओं पर भी प्रभावी है. जो बीटालेक्टम एंटीबायोटिक तथा मैक्रोलाइट से प्रभावित नहीं होते हैं।
Moxifloxacin डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाने वाली दवाई है. जो हमें मेडिकल स्टोर से टैबलेट के रूप में मिलती है। इसका मुख्य कार्य बैक्टीरियल संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग और भी बिमारियों के लिए किया जाता है। जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
Moxifloxacin tablet की खुराक मरीज की उम्र , लिंग व् उसके स्वास्थ्य की पिछली जानकारी के बाद ही दी जाती है। इसकी सही मात्रा इस पर निर्भर करती है. की मरीज की मुख्य समस्या क्या है। और किस तरीके से खुराक दी जा रही है। विस्तारपूर्वक जानने के लिए खुराक वाले खण्ड में जाएँ।
Moxifloxacin के कुछ साइड इफ़ेक्ट भी होते है। जैसे मतली उल्टी व् दस्त इनके अलावा moxifloxacin के अन्य दुष्प्रभाव भी हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है। यह साइड इफ़ेक्ट ज्यादा लम्बे समय तक नहीं रहते एक इलाज खत्म होने पर अपने आप चले जाते है। अगर यह साइड इफ़ेक्ट लम्बे समय तक बने रहते हैं तो इस बारे में अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
इसके अलावा गर्भवती महिलाओं पर moxifloxacin का प्रभाव मध्यम होता है और जो महिलाएं बच्चों को दूध पिलाती हैं उन पर इसका प्रभाव गम्भीर होता है। इसके अतिरिक्त moxifloxacin टैबलेट का लिवर , किडनी और ह्रदय पर क्या असर होता है। यह जानने के लिए नीचे दिय गए चेतावनी वाले खण्ड में जाएँ।
moxifloxacin टैबलेट को कुछ दवाओं के साथ लेने से गम्भीर समस्याएं हो सकती हैं। इन दवाओं की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है।
अगर आपको पहले से न्यूरोपैथी या मायस्थीनिया ग्रेविस जैसी कोई भी बीमारी है। तो आप Moxifloxacin tablet नहीं सकते क्योंकि ऐसा करने से आपकी हालत और भी गंभीर हो सकती है। ऐसी कुछ और भी समस्याएं हैं। जिनके वारे में नीचे बताया गया है।
Moxifloxacin tablet के लाभ व् उपयोग करने का तरीका
Moxifloxacin का उपयोग इन बिमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है।
- मूत्र मार्ग संक्रमण (Urinary tract infection)
- फुफ्फुस व्रण (Pulmonary ulcer)
- तीव्र साइनुसाइटिस (Acute sinusitis)
- ब्रोंकाइटिस (Bronchitis)
- साइनोसाइटिस (Sinusitis)
- स्किन संक्रमण (Skin infection)
- टीबी (TB)
- पेट में सूजन ( Swelling of Stomach)
- निमोनिया (Pneumonia)
Moxifloxacin tablet की खुराक – Dose
यह अधिकतर मामलों में दी जाने वाली moxifloxacin की खुराक है। कृपया ध्यान रहे की हर रोगी व् उनका मामला अलग हो सकता है। इसलिए मरीज की उम्र ,लिंग व् डॉक्टर के आधार व् अन्य कारकों पर खुराक दी जाती है।
Moxifloxacin की खुराक व्यस्क (Adult) में :- 400 mg दिन में एक बार रोजाना।
Moxifloxacin tablet के दुष्प्रभाव – Side effects
moxifloxacin से होने वाले साइड इफ़ेक्ट
- एलर्जी (Allergies)
- घबराहट (Nervousness)
- चिड़चिड़ापन (Irritability)
- बुरे सपने आना (Having nightmares)
- ह्रदय गति अनियमितता (Heart rhythm irregularity)
- मिर्गी जैसे झटके आने की संभावना बढ़ जाना (Increased risk of seizure like seizures)
- मानसिक स्थति ख़राब हो जाना (Mental condition worsens)
Moxifloxacin tablet से जुडी चेतावनी
- क्या moxifloxacin टैबलेट गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है ?
- Moxifloxacin से गर्भवती महिलाओं के शरीर पर दुष्प्रभाव कर सकती है। अगर ऐसा कुछ महसूस करें तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
- जो महिलाएं बच्चों को दूध पिलाती हैं उन पर moxifloxacin टैबलेट प्रभाव कैसा होता है ?
- जो महिलाएं बच्चों को दूध पिलाती हैं। उन पर moxifloxacin का प्रभाव गम्भीर होता है।
- moxifloxacin टैबलेट का लिवर पर क्या असर होता है ?
- moxifloxacin लिवर के लिए सुरक्षित होती है।
- क्या ह्रदय पर moxifloxacin टैबलेट का प्रभाव पड़ता है ?
- moxifloxacin का ह्रदय पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। फिर भी डॉक्टर की सलाह से लेना उचित समझें।
- क्या Moxifloxacin tablet किडनी के लिए सुरक्षित है ?
- moxifloxacin किडनी के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
Moxifloxacin tablet को कुछ दवाओं के साथ लेने से नकारात्मक प्रभाव
moxifloxacin टैबलेट को इन दवाओं के साथ लेने से गम्भीर दुष्प्रभाव side effects हो सकते हैं।
- Amiodaron
- Disopyramide
- Warfarin
- Quinidine
- Alfuzosin
Moxifloxacin tablet लेने से सावधानी बरतें इन बिमारियों से ग्रस्त हो तो
अगर आप इन बिमारियों से ग्रस्त हो तो आप Moxifloxacin tablet नहीं ले सकते अगर आप ऐसा करते हैं। तो आपकी स्थति बिगड़ सकती है। अगर आपके डॉक्टर उचित समझें तो आप इन बिमारियों से ग्रस्त होने बाबजूद भी Moxifloxacin टैबलेट ले सकते हैं।
- ह्रदय रोग (Heart disease)
- मष्तिष्क रोग (Brain disease)
- यकृत रोग (liver disease)
- वृक्क रोग (kidney disease)
- शुगर (sugar)
- कैल्शियम की कमी (Calcium deficiency)
- पोटेसियम की कमी (Potassium deficiency)
- न्यूरोपैथी (Neuropathy)
1 thought on “Moxifloxacin tablet 400mg uses in Hindi Best”