M2 tone syrup की जानकारी
M2 tone syrup एक आयुर्वेदिक दवाई है. इसका उपयोग मुख्य रूप महिलाओं की हार्मोन सम्बन्धी समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है. यह कई देसी जड़ी बूटियों से मिलकर बनी होती है. इन जड़ी बूटियों के बारे विस्तार रूप से नीचे बताया गया है इसे charak Pharma company बनाती है।

M2 tone syrup में पड़ने वाली कुछ जड़ी बूटियों की जानकारी
- अश्वगंधा :- तनाव को कम करता है और हार्मोनल का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
- अशोक :- गर्भाशय को मजबूत बनाकर रक्तस्राव को नियंत्रित करता है।
- लोध्र :- हार्मोन संतुलन में मदद करता है और सूजन को कम करता है व् सफ़ेद पानी में लाभकारी।
- शतावरी :- कमजोरी दूर करने में और हार्मोन का संतुलन बनाये रखने में उपयोगी।
- जटामांसी :- मानसिक तनाव दूर करने में सहायक।
- उशीर :- शरीर को ठंडक प्रदान करता है और रक्त साफ करता है।
- नागकेशर :- रक्तस्राव को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- दारुहरिद्रा :- सूजन को कम करता है और संक्रमण को कम करता है।
M2 tone syrup के लाभ व् उपयोग करने का तरीका
M2 tone सिरप बिना डॉक्टर के पर्चे पर मिलने वाली दवा है जो मुख्यतः मासिक धर्म की समस्या , असंतुलन हार्मोन ,पेट में मरोड़ के इलाज के लिए इसका उपयोग किया जाता है इसका उपयोग और भी बीमारियों में किया जाता है जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
- असंतुलन हार्मोन (Imbalance hormones)
- सफ़ेद पानी (white water)
- दर्द युक्त मासिक धर्म (painful menstruation)
- पीरियड्स का कम आना (less periods)
- पीरियड्स का ज्यादा आना (heavy periods)
- अनियमित मासिक धर्म (irregular menstruation)
M2 tone syrup की खुराक – Dose
यह अधिकतर मामलों में दी जाने वाली M2 tone सिरप की खुराक है कृपया ध्यान रहे की हर मरीज व् उनका मामला अलग हो सकता है इसलिए रोगी की उम्र लिंग व् स्वास्थ्य की पिछली समस्या के बारे जानने के बाद ही निर्धारित की जाती है और चिकत्सा इतिहास और अन्य कारकों के आधार पर M2 tone syrup की खुराक अलग हो सकती है।
- M2 tone syrup की खुराक वयस्क महिला को :- खाना खाने के बाद 2 छोटे चम्मच (10ml) सुबह शाम।
M2 tone syrup के दुष्प्रभाव – Side effects
यह एक आयुर्वेदिक दवा है इसलिए सामान्यतः सुरक्षित मानी जाती है हालॉंकि M2 tone syrup का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। क्योंकि कभी – कभी कुछ मरीजों में कुछ हल्के दुष्प्रभाव देखे गए हैं। जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
- सर दर्द (Headache)
- उल्टी (Vomiting)
- मतली (Nausea)
- पेट खराब होना (upset stomach)
- गैस (Gas)
- दस्त (Diarrhea)
M2 tone syrup से जुडी चेतावनी
- क्या M2 tone सीरप गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है ?
- M2 tone सीरप को गर्भवती महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के न लें।
- क्या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए M2 tone सीरप नुकसानदायक तो नहीं ?
- स्तनपान कराने वाली महिलाएं डॉक्टर की सलाह से M2 tone सीरप ले सकती हैं।
- क्या M2 tone syrup लिवर को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाता ?
- M2 tone syrup लिवर को कोई नुकसान नहीं पहुँचाता।
- M2 tone का किडनी पर क्या असर होता है ?
- M2 tone सीरप का किडनी पर कोई बुरा असर नहीं होता है।
- क्या 18 वर्ष से कम आयु में M2 tone का इस्तेमाल कर सकते हैं ?
- 18 वर्ष से आयु की लड़की M2 tone सीरप ले सकती हैं
- ह्रदय पर M2 tone सीरप का क्या असर होता है ?
- ह्रदय को M2 tone सीरप कोई नुकसान नहीं पहुँचाता।
M2 tone syrup को कौन-कौन सी बीमारी में नहीं लेना चाहिए
कुछ ऐसी भी बीमारिया है जिनमे हम M2 tone सीरप नहीं ले सकते क्योंकि इससे आपकी हालत और भी बिगड़ सकती है. इन बिमारियों के बारे में नीचे बताया गया है।
- किडनी रोग ( kidney disease)
- लिवर रोग (liver disease)
- एलर्जी (Allergies)
M2 tone syrup का कुछ दवाओं के साथ नाकारात्मक प्रभाव
कुछ ऐसी दवाएं भी हैं जिनके साथ M2 tone सीरप लेने से आपकी हालत और बिगड़ सकती है ऐसी दवाओं की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है। अगर आपके डॉक्टर उचित समझें तो आप इन दवाओं के साथ ले सकते हैं।
- गर्भनिरोधक गोलिया (Contraceptive pills)
- थॉयरॉइड की दवाएं ( Thyroid medication)
- ब्लड प्रेसर की दवाएं (Blood pressure medication)
- शुगर की दवाएं (Sugar medication)