Monocef 1g injection की जानकारी
नमस्कार दोस्तों ! स्वागत है आपका इस ब्लॉग में हम बात करेंगे Monocef 1g injection के बारे में इस पोस्ट के माध्यम से आपको Monocerf इंजेक्शन के फायदा नुकसान, बच्चों की Dosage, वयस्क की Dosage, गर्भवती महिला को देना चाहिए या नहीं, स्तनपान महिला को देना चाहिए या नहीं आदि।
Monocef एक एंटीबायोटिक दबाई है जिसे डॉक्टर नस के द्वारा उपयोग करते हैं। यह क्लिनिक, मेडिकल स्टोर, हॉस्पिटल जैसी जगह देखने को मिलता है। यह जीवाणु की कोशभित्ति के प्रोटीन संश्लेषण को कम करता है यह एक जीवाणुनाशक के रूप में कार्य करता है और इस दबाई की कार्य अवधि बहुत अधिक है। जिसे डॉक्टर कुछ बीमारियों में प्रयोग करते हैं।
Monocef injection डॉक्टर के द्वारा निर्धारित की जाने वाली Antibiotic दबाई है। यह तीसरी पीढ़ी (Third generation) का ब्रोड स्पैक्ट्रम (Broad Spectrum) सीफैलोस्पोरि एन्टीबायोटिक है। इसकी हाफ लाइफ लम्बी होती है. इसीलिए इसे केवल दिन में एक बार दिया जाता है। जिसका इस्तेमाल हम मियादी बुखार, मस्तिष्क ज्वर, घाव, हड्डी के कम्पाउण्ड फैक्टर, निमोनिया, दुर्घटना की चोट में, आदि बीमारियों में उपयोग किया जाता है।
Monocef 1g injection का सारांश
- संवर्ग – तृतीय उत्पाद सफैलोस्पोरिन
- उपलब्धता – इंजेक्शन के रूप में
- निषेध – हाइपरसेंसिटिविटी
- शामिल है – सेफ्ट्रिएक्सॉन (Ceftriaxone)
- थेरेपी – एंटीबायोटिक
Monocef 1g injection प्रगोग- मार्ग (Route)
Monocef इंजेक्शन का प्रयोग (Intramuscular) अंतःपेशीय और (Intravenous) अंतःशिरीय मार्ग द्वारा किया जाता है।
Monocef 1g injection के फायदे – Benefits
Monocef इंजेक्शन कुछ इन बिमारियों में उपयोग किया जाता है। जैसे :-
- मियादी बुखार(Typhoid),
- मस्तिष्क ज्वर (Meningitis)
- अस्थि मज्जाशोथ
- हड्डी के फैक्चर
- किसी भी प्रकार का घाव
- जननमूत्र संक्रमण
- निमोनिया
- त्वचा व् कोमल ऊतक संक्रमण
- सांस नाली पर सूजन
- शल्य क्रिया के बाद संक्रमण को रोकने में प्रयोग करते है।
Monocef 1g injection के नुकसान – Side effects
कुछ मामलों Monocef इंजेक्शन के दुष्प्रभाव हो सकते हैं जो नीचे दिए गए हैं। Monocef injection के साइड इफ़ेक्ट लम्बे समय नहीं बने रहते और एक बार इलाज मिलने पर ख़त्म भी हो जाते हैं अगर ये साइड इफ़ेक्ट लम्बे समय तक बने रहते हैं तो तुरंत ही अपने नजदीकी डॉक्टर से सम्पर्क करें।
- उल्टी (Vomiting)
- मितली (Nausea)
- दस्त (Diarrhea)
- सांस लेने में दिक्कत
- वृक्क बिकार (Kidney Disorders)
- यकृत शोथ (Hepatitis)
- आंत्रशोथ (Pseudo Membranous Colitis)
Monocef 1g injection की खुराक – Dose
यह अधिकतर मामलों में दी जाने वाली monocef इंजेक्शन की खुराक है कृपया ध्यान रहे की हर मरीज व् उनका मामला अलग हो सकता है इसलिए मरीज की उम्र, लिंग, वजन और स्वास्थ्य की पिछली जानकारी के बाद ही खुराक निर्धारित की जाती है।
monocef injection की मात्रा (Dose) बच्चों में :- मष्तिक ज्वर (Meningitis) में 75 mg से 100 mg प्रतिकिलो ग्राम प्रतिदिन 7 से 9 दिन तक और टायफाइड (Typhoid) में 75 mg प्रतिकिलो ग्राम शारीरिक वजन के हिसाब से 7 दिन तक। तथा अन्य स्थतियों में 50 से 75 mg प्रतिकिलोग्राम प्रतिदिन के हिसाब से अधिकतम मात्रा 2 ग्राम प्रतिदिन तक। अथवा डॉक्टर पर्मानुसार
monocef injection की मात्रा (Dose) व्यस्क (Adult) में :- मष्तिक ज्वर (Meningitis) होने पर, शुरुआत में 4 gram I/V इसके बाद 2 gram I/V रोजाना दिन में एक 10 दिन तक। तथा टाइफाइड (Typhoid) में 4 gram दो दिन तक, बाद में 2 gram दो दिन तक तथा दूसरी स्थतियों में 1 से 2 gram रोजाना दे सकते हैं। अथवा डॉक्टर पर्मानुसार
कुछ पूँछे जाने वाले सवाल जवाब
सवाल :- क्या हम गर्भवती महिला को Monocef इंजेक्शन दे सकते हैं ?
जवाब :- Monocef इंजेक्शन गर्भवती महिला को ज्यादा जरूरत होने पर दे सकते हैं।
सवाल :- क्या Monocef इंजेक्शन स्तनपान कराने वाली महिला को दे सकते हैं ?
जवाब :- Monocef इंजेक्शन स्तनपान कराने वाली महिला को अतिआवश्यक होने पर दे सकते हैं।
सवाल :- क्या Monocef इंजेक्शन दारू पिए हुए व्यक्ति को दे सकते हैं ?
जवाब :-Monocef इंजेक्शन alcoholic व्यक्ति देने पर डाईसुलफिराम जैसी प्रतिक्रिया (Disulfiram like reaction) होते हैं, जिसमें चेहरे की तमतमाहट, धड़कन के साथ होने वाला सिरदर्द (Throbbing Headache), जी मिचलाना, उल्टियाँ, पसीना आना, रक्त- चाप काम होना भ्रम आदि लक्षण होते है।
ब्राण्ड नेम्स (Brand Names)
- Inj. Becef -125 mg, 250 mg, 500 mg
- Inj. Cefaxone – 125 mg, 250 mg, 500 mg, 1 gram
- Inj. monocef – 125 mg, 250 mg, 500 mg, 1 gram, 2 gram
1 thought on “Monocef 1g injection uses & side effects in Hindi Best”