Omnacortil 5mg tablet की जानकारी
Omnacortil 5mg tablet श्वसनी कोशिकाओं में स्थित स्टीराइड ग्राही अंगों पर कार्य करती है। और श्वसनी क्षोम (Bronchial irritation) तथा श्वसनी शोथ (Bronchial inflammation) को कम करती है। और श्वसनी के अवरुद्ध मार्ग को साफ करके खाँसी , साँस में आराम पहुँचाती है।
Omnacortil 5mg डॉक्टर के पर्चे से मिलने वाली दवा है। यह हमें टैबलेट के रूप में मेडिकल स्टोर से मिलती है। इसका उपयोग दमा ,खाँसी व् चर्म रोग के के लिए किया जाता है। इसका उपयोग और भी बिमारियों के लिए किया जाता है। जिनके वारे में नीचे बताया गया है।
आयु ,लिंग व् मरीज की पिछले स्वास्थ्य की जानकारी के बाद ही Omnacortil 5mg की खुराक दी जाती है। यह खुराक इस पर निर्भर करती है की मरीज की मूल समस्या क्या है। और दवा को किस तरीके से दिया जा रहा है। और भी जानकारी के लिए खुराक वाले खण्ड में जाएँ।
Omnacortil 5mg के कुछ नकारात्मक प्रभाव भी देखे जाते हैं ,इसके साथ ही कुछ सामान्य नुकसान भी होते हैं जैसे :- मोतियाबिन्द, असामान्य व्यव्हार, Omnacortil 5mg के कुछ दुष्प्रभाव भी होते हैं। जो Side effect वाले खण्ड में दिय गए हैं। इसके साइड इफ़ेक्ट सामान्यतः लम्बे समय तक नहीं बने रहते इलाज पूरा होते ही समाप्त भी हो जाते हैं।
इसके अलावा Omnacortil 5mg tablet का प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर सुरक्षित होता है। और जो महिलाएं बच्चों को दूध पिलाती हैं उन पर इसका प्रभाव भी सुरक्षित होता है। चेतावनी वाले खण्ड में यह बताया गया है की ह्रदय , लिवर , किडनी पर इसका प्रभाव कैसा होता है।
नीचे दी गई दवाइयों की लिस्ट हमें यह बताती की इन दवाओं के साथ Omnacortil 5mg tablet को नहीं लेना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपकी हालत बिगड़ सकती है।
इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति को ह्रदय रोग , टीबी जैसी कोई भी समस्या है ,तो उसे Omnacortil 5mg नहीं लेनी चाहिए क्योकि ऐसा करने से उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। और भी जानकारी के लिए नीचे सेक्शन में बताया गया है।
Omnacortil 5mg tablet के लाभ व् उपयोग करने का तरीका
Omnacortil tablet का उपयोग इन बिमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है।
- एलर्जी (Allergies)
- दमा (Asthma)
- जीभ में सूजन (Swelling of the tongue)
- वाहिकाशोथ (Vasculitis)
- चर्म रोग (Skin diseases)
- गठिया (Arthritis)
- घमौरिया (Prickly heat)
- आँतों में सूजन (inflammation in the intestines)
- आँख से कीचड़ आना (Cloudy eyes)
- लिम्फोमा (Lymphoma)
Omnacortil 5mg tablet की खुराक – Dose
यह अधिकतर मामलों में दी जाने वाली omnacortil 5mg की खुराक है। कृपया ध्यान रहे की हर रोगी व उनका मामला अलग हो सकता है।
Omnacortil 5mg की खुराक व्यस्क (Adult) में :- 5 से 60 तक प्रतिदिन।
Omnacortil 5mg tablet के दुष्प्रभाव – Side effects
omnacortil 5mg के कुछ साइड इफ़ेक्ट
- आमाशयिक व्रण (Peptic ulcer)
- मोतियाबिन्द (Cataract)
- अस्थि सुषिरता (Osteoporosis)
- घाव का देर से भरना (Delayed wound healing)
Omnacortil 5mg tablet से जुडी चेतावनी
- क्या omnacortil tablet का प्रयोग गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है ?
- omnacortil गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित है।
- क्या omnacortil tablet का प्रयोग स्तनपान कराने वाली महिलाओं के ठीक है ?
- जो महिलायें बच्चों को दूध पिलाती है वो Omnaortil बिना किसी घवराहट के खा सकती हैं।
- Omnacortil tablet का प्रभाव लिवर पर क्या होता है ?
- omnacortil का प्रभाव आप अपने लिवर पर महसूस कर सकते हैं. ऐसा कुछ होने पर अपने डॉक्टर से मिलें।
- Omnacortil tablet का किडनी पर क्या असर होता है ?
- omnacortil से किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसा कुछ होने पर अपने डॉक्टर से मिलें।
- क्या ह्रदय के लिए Omnacortil tablet सुरक्षित है ?
- दिल (Heart) पर omnacortil के साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं। ऐसा कुछ होने पर दवा को लेना बंद कर दें और अपने डॉक्टर से मिलें।
Omnacortil 5mg tablet के कुछ दवाओं के साथ लेने से नकारात्मक प्रभाव
omnacortil को इन दवाओं के साथ लेने से गम्भीर दुष्प्रभाव या साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं।
- Estrogens
- Ketoconazole
- Cyclosporine
- Isoniazid
- Salicylates
- captopril
इन बिमारियों से ग्रस्त हों तो Omnacortil 5mg tablet न लें या सावधानी बरतें
अगर आप इन बिमारियों से ग्रस्त हो तो आप omnacortil 5mg नहीं ले सकते क्योंकि इससे आपकी हालत और भी गम्भीर हो सकती है। अगर आपके डॉक्टर उचित समझें तो आप इन बिमारियों से ग्रस्त होने के बाबजूद भी omnacortil 5mg ले सकते हैं।
- मायस्थेनिया ग्राविस (Myasthenia gravis)
- ह्रदय रोग (Heart disease)
- आंतों में सूजन (Inflammation of the intestines)
- लिवर रोग (Liver disease)
- टीबी (TB)
- शुगर (Sugar)
- एलर्जी (Allergies)
- जठरांत्र में रक्तश्राव (Gastrointestinal bleeding)